बिल्डर्स एंड कंट्रैक्टर्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न।

वाराणसी। बिल्डर्स एंड कंट्रैक्टर्स एसोसिएशन द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को तेलियाबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने संगठन को और मजबूत बनाने पर बल देते हुए कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था को और सशक्त बनाया जाएगा। वहीं महामंत्री संतोष राय ने ठेकेदारों के हितों की रक्षा के लिए एसोसिएशन की प्रतिबद्धता दोहराई और अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने पत्रकारों और संस्था से जुड़े लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जीडी गुप्ता, सदस्य सुजीत सिंह, शिवम निर्मल, प्रमोद मौर्य, मनोज यादव, राम आसरे यादव, अभिजीत उपाध्याय, बृजेश कुमार, दिलीप तिवारी तथा जिला पंचायत सदस्य पप्पू पटेल सहित वाराणसी जिले के बड़ी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता भुनेश्वर द्विवेदी ने किया।


