होली मिलन समारोह में स्वच्छता प्रहरी मंगल केवट हुए सम्मानित।

वाराणसी। वाराणसी सिटी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, वाराणसी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह के अवसर पर समाज सेवा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मां गंगा स्वच्छता अभियान, राजघाट पुल, वाराणसी के अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले स्वच्छता प्रहरी मंगल केवट (काशी के मजदूर) को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संगठन के दो पदाधिकारियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया यह कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को अपराह्न 3:00 बजे दलहट्टा, विशेश्वरगंज, वाराणसी स्थित श्री विश्वनाथ यादव (प्रोपराइटर, जय यू.पी. बलिया ट्रांसपोर्ट) के बगीचे में आयोजित किया गया।
एसोसिएशन ने सभी सदस्यों एवं गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया।


