Varanasi UP..आईआईवीआर के प्रयासों से त्रिपुरा में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा।

आईआईवीआर के प्रयासों से त्रिपुरा में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा।

त्रिपुरा के पत्रकारों के एक दल ने प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की पहल पर वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) का दौरा किया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, विशेषकर त्रिपुरा में सब्जी उत्पादन की बढ़ती संभावनाओं और पोषण सुरक्षा, किसानों की आय व रोजगार सृजन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
आईआईवीआर द्वारा उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए उपयुक्त सब्जी किस्मों का विकास, उत्पादन तकनीकों का प्रसार और किसानों के क्षमता निर्माण के प्रयास जारी हैं। पत्रकारों ने संस्थान की अनुसंधान फार्म, हाई-टेक नर्सरी और प्रायोगिक फसलों का अवलोकन किया और वैज्ञानिकों से नवाचारों की संभावनाओं पर जानकारी ली।
इस कार्यक्रम का आयोजन आईआईवीआर मीडिया सेल ने किया, जिसमें डॉ. राकेश दुबे और डॉ. इंदिवर प्रसाद ने सहयोग प्रदान किया।

Related posts