सुधाकर महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्वच्छता जागरूकता रैली ।

वाराणसी पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस पर दिनांक 10 मार्च को साक्षरता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को महाविद्यालय से चेयरमैन डॉ. प्रभु नारायण दूबे, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय, निदेशक आशीर्वाद दूबे, तकनीकी निदेशक आयुष्यान दूबे, प्रशासनिक निदेशक कीर्तिमान दूबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डॉ० मनोरमा तिवारी, द्वितीय इकाई डॉ० शालिनी त्रिपाठी, तृतीय इकाई डॉ० पूजा सिंह ने अपने-अपने स्वंय सेविकाओं के साथ अपने-अपने कार्यस्थल पन्ना लाल चौबे विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय लालपुर प्रथम, पुष्परंजन बालिका शिक्षा निकेतन दौलतपुर में साक्षरता जागरूकता रैली के माध्यम से दलित बस्ती और आस-पास के गांवों में जाकर जागरूक किया। पढ़ो लो बहना, पढ़ लो भाई, पढ़ना लिखना है सुखदायी नारी शिक्षित तो, समाज शिक्षित आदि नारों के साथ जागरूक किया। जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना एक सम्मान और सेवा का आदार है। जो स्वयं में परिवर्तन लाता है। संध्या कालीन शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। इस कार्यक्रम में डॉ० श्याम सुन्दर मिश्रा, डॉ. प्रवीण तिवारी, डॉ० राजकुमार श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षकों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।


