Varanasi UP…टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह फूलों और अबीर-गुलाल से सजी महफिल ||

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह फूलों और अबीर-गुलाल से सजी महफिल ||

पर्यटन कारोबारियों ने साथ मनाई होली, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन का पारिवारिक समारोह संपन्न ||

मेहता सन्स परिसर में सजा होली मिलन समारोह,पर्यटन जगत के लोग हुए एक मंच पर एकजुट ||

रंगों और भाईचारे के बीच मनाया गया टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन का होली मिलन कार्यक्रम ||

वाराणसी में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने साथ मनाई होली,सौहार्द का दिया संदेश ||

वाराणसी :- टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित पारिवारिक होली मिलन समारोह पीडब्ल्यूडी रोड वरुणा पुल स्थित मेहता सन्स परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया | समारोह में पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यापारियों, गणमान्य अतिथियों और सदस्यों ने सहभागिता करते हुए एक-दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर एवं फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं | कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी सौहार्द,भाईचारे और समन्वय को मजबूत करना है उन्होंने कहा कि वाराणसी के पर्यटन उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए सभी व्यापारी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी पर्यटन विकास के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे | समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिलकर कार्य करने की शपथ भी ली |

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कपूर,वरिष्ठ भाजपा नेता महेश चंद्र श्रीवास्तव,वरिष्ठ उद्यमी आर.के. चौधरी,भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर,उप निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार, सहायक निदेशक भारत पर्यटन पावस प्रसून,वरिष्ठ उद्यमी राजेश भाटिया,दीपक बजाज,व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा,रजनीश कन्नोजिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि और सदस्य उपस्थित रहे |

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह रंगों, उल्लास और भाईचारे से सराबोर रहा जहां सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं ||

Related posts