Varanasi UP…रविदास घाट पर अनोखे अंदाज में मना अद्वविका का जन्मदिन।

रविदास घाट पर अनोखे अंदाज में मना अद्वविका का जन्मदिन।

जरूरतमंद बच्चों संग बांटी खुशियां

वाराणसी। सामाजिक सरोकार और सेवा की भावना का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब प्रभुजन सेवा संस्थान की विशेष सदस्य डॉ. नलिनी पाठक की पुत्री अद्वविका का जन्मदिन रविदास घाट पर खुले आसमान संस्थान के बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खुले आसमान के नीचे आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह साफ झलक रहा था।
जन्मदिन के इस खास अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के बीच आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही सभी बच्चों को केक और मिठाई खिलाकर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम का माहौल आनंदमय बन गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बिटिया अद्वविका को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने इस तरह के सामाजिक कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना भी की।
इस अवसर पर प्रभुजन सेवा संस्थान की संस्थापिका लक्ष्मी पाठक, होली सिंह रघुवंशी, अर्चना पाठक, बृजेश पाठक, रेखा सिंह, रजनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन को यादगार बनाया और समाज सेवा की इस पहल की सराहना की।

Related posts