Varanasi UP…वाराणसी में 12–13 अप्रैल को होगा “ब्यूटी एक्सपो 3.0”,

वाराणसी में 12–13 अप्रैल को होगा “ब्यूटी एक्सपो 3.0”,

देशभर से आएंगे ब्यूटी इंडस्ट्री के एक्सपर्ट

वाराणसी। शहर के ट्रेड सेंटर, लालपुर–चांदमारी में 12 और 13 अप्रैल को भव्य “ब्यूटी एक्सपो 3.0” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स और प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कई नामी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगी।
इस एक्सपो में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सना सुल्तान शामिल होंगी, जबकि विशेष अतिथि के रूप में जिया सोसा और रुबीना वर्मा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
कार्यक्रम में रिकोड, एम एस ग्लैमर, नाइजा और वेदा केयर डाक्टर रासील जैसी प्रसिद्ध कंपनियां भी भाग ले रही हैं, जो ब्यूटी और कॉस्मेटिक सेक्टर के नए ट्रेंड और प्रोडक्ट्स को प्रस्तुत करेंगी।
इस कार्यक्रम की एंट्री फीस 750 रुपये रखी गई है, जबकि प्रतिभागियों को 1000 रुपये तक का रिटर्न गिफ्ट भी दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस एक्सपो में पूरे भारत से प्रतिभागी आ रहे हैं, जिससे यह कार्यक्रम ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन शौर्य बरनवाल द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका निर्देशन दीपा बरनवाल कर रही हैं। आयोजकों ने शहर के ब्यूटी प्रोफेशनल्स और युवाओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts