धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भुता। भुता ब्लॉक के क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरा कलां में एक मजदूर की झोपड़ी 11000 वोल्ट की बिजली लाइन से निकली चिंगारी की चपेट में आने से जलकर राख हो गई इस घटना में मजदूर का सारा सामान नष्ट हो गया मोहित गुप्ता ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 9:30 बजे हुई उनकी झोपड़ी के ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी गिरी जिससे आग लग गई।


आग में मोहित गुप्ता के लगभग 5 कुंतल गेहूं और दो पंखे भी जलकर खाक हो गए मोहित गुप्ता ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया आखिरकार 11000 वोल्ट की लाइन से निकली चिंगारी ने उनकी पूरी झोपड़ी को जला दिया।
इस संबंध में भुता जैई गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि पेड़ की वजह से इस पार्किंग हुई थी जिससे आग लगी और उन्होंने कहा कि मजदूर को हुए नुकसान के संबंध में वे अपने उच्च अधिकारियों से बात करेंगे उन्होंने बताया की जो भी समस्या थी उसका भी समाधान कर दिया गया है।

