जहांगीरगंज CHC कंप्यूटर ऑपरेटर बना छोटा CMO स्वास्थ्य विभाग में उठे गंभीर सवाल
निजी क्लीनिकों पर निरीक्षण के नाम पर वसूली का आरोप, स्थानीय चिकित्सकों में आक्रोश।

संवाददाता आलापुर अम्बेडकरनगर।
जनपद अम्बेडकरनगर के ब्लॉक जहांगीरगंज अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात एक कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि उक्त कर्मचारी अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों से हटकर स्वयं को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर क्षेत्र के निजी क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर रहा है।सूत्रों के अनुसार सीएचसी जहांगीरगंज में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार विभिन्न स्थानों पर जाकर स्वयं को डिप्टी सीएमओ अथवा विभागीय निरीक्षण अधिकारी बताता है।
बताया जाता है कि वह चिकित्सकों और क्लीनिक संचालकों से कहता है कि उसे ऊपर से आदेश मिला है और सभी स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करना है।निरीक्षण के नाम पर दबाव बनाने का आरोप क्षेत्र के कुछ निजी चिकित्सकों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी राजेसुल्तानपुर, कमरिया घाट, देवरिया गिरैया बाजार और जहांगीरगंज क्षेत्र में जाकर क्लीनिक संचालकों पर रजिस्ट्रेशन और विभागीय कार्रवाई का दबाव बनाता है।

कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनसे कहा गया कि सिस्टम में आ जाओ, नहीं तो क्लीनिक सीज करवा दिया जाएगा।जन्म प्रमाणपत्र के नाम पर वसूली की शिकायत
कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर भी अवैध रूप से पैसे मांगे जाते हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक कंप्यूटर ऑपरेटर निरीक्षण जैसी जिम्मेदारी निभा रहा है, तो यह जांच का विषय होना चाहिए कि उसे यह अधिकार किसके आदेश से मिला।निष्पक्ष जांच की उठी मांग स्थानीय जनता और कुछ चिकित्सकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
उनका कहना है कि यदि जांच सही ढंग से की जाए तो कई अन्य अनियमितताएं भी सामने आ सकती हैं।अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई करता है या नहीं।
---------------------------------------------------------------------------------------------------

