Bareli Uttar Pradesh: भुता में संयुक्त ऑल प्रेस पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, पत्रकारों की एकजुटता और जनसमस्याओं को उठाने पर जोर

भुता (बरेली): धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संयुक्त ऑल प्रेस पत्रकार एसोसिएशन भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को भुता के गजनेरा रोड स्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड संख्या-54 राजेश कुमार गुरुजी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के कई वरिष्ठ पत्रकार बा पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हरदेव अवस्थी ने पत्रकारों को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और बढ़ते अपराध व जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना पत्रकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजेश कुमार गुरुजी ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि आज भी कई गांवों में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, गांवों में कई वृद्धजनों को पेंशन नहीं मिल रही है, उज्ज्वला योजना के सिलेंडर और पीएम सम्मान निधि जैसी योजनाओं से भी कई पात्र लोग वंचित हैं।

उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो पुराने जिला पंचायत सदस्य के पुराने कार्यकाल के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, जिला प्रभारी मोहित अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष सुमित अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला महासचिव निखिल वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनू सिंह, वीर सिंह गौतम, जिला मीडिया प्रभारी वीरेश कुमार तथा जिला महामंत्री पंकज यादव, फूलचंद वर्मा हिंदुस्तान पत्रकार, सचिन मिश्रा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजवीर प्रजापति सी न्यूज़ चैनल, रघुवीर सिंह, सहित कई पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पत्रकारों की एकजुटता और समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts