विश्व सनातन संस्थानम न्यास की ओर से कार्यकर्ता समागम एवं प्रेस वार्ता का प्रथम आयोजन।
वाराणसी जिसमें सभी मीडिया बंधुओं को यह बताया गया कि यह संस्था पूरे विश्व में सनातन धर्म का एक दूतावास बनाने जा रहा रहा है जिसका केंद्र विश्व की सांस्कृतिक एवं धार्मिक और प्राचीन नगरी काशी (वाराणसी) में होगा।


जल्द ही इसे संयुक्त राष्ट्र संघ से भी रजिस्ट्रेशन कराने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे भारत वर्ष के हर प्रान्तों में इसकी शाखाएँ होंगी जिसमें साधना, ध्यान, योग और साथ में आधुनिक एवं पारंपरिक विषयों की शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, वृद्धाश्रम, गौशाला के साथ पूरे भारत में संगठनात्मक विस्तार भी किये जायेंगें। जिसमें संस्था के सारे सदस्य आदिगुरु शंकराचार्य जी एवं स्वामी विवेकानंद सरस्वती जी को आदर्श मानकर पूरे भारत में सनातन धर्म को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। विश्व सनातन संस्थानम के आश्रमों का जो निर्माण होगा वो शिव शक्ति साधना केंद्र के नाम से जाना जाएगा। इस आश्रम में देश विदेश से आए श्रद्धालुओं और दार्शनिकों को आश्रम में रहने से लेकर भोजन तक कि सारी सुविधाएं निःशुल्क दी जाएंगी। इस संस्था के संरक्षक मंडल में जिला जज श्री श्याम बाबू , आई ए एस अभिषेक सिंह , आई पी एस कृपाशंकर सिंह . प्रो. शंकर कुमार मिश्र , तथा न्यास के अध्यक्ष डॉ. संतोष आचार्य . उपाध्यक्ष अंजू सिंह जी, सचिव शुभा सूर्यवंश , कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु शेखर सिंह तथा सदस्य के रूप में गुजरात से यशराज गोहिल एवं असम से लीमा महानता जी हैं।
---------------------------------------------------------------------------------------------------

