एल पी जी गैस के लिए न हों परेशान, इसलिए लकड़ी पर बना व्यंजन, हुआ बासदेवपुरम् कॉलोनी का होली मिलन।

वाराणसी ईरान युद्ध के चलते भारत में एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाहों को दरकिनार करते हुए वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के वासुदेवपुरम कालोनी वासियों ने होली मिलने समारोह में व्यंजन लकड़ी पर पकाया और संदेश दिया कि एलपीजी की कमी वाली अफवाहों से परेशान न हो। इन अफवाहों के चलते लोग सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं और स्वयं भी परेशानी का सबब बन रहे हैं। होली मिलन समारोह आयोजकों विशेष कर महिलाओं ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कमी की बहुत सारी अफवाह उड़ने के बाद लोग घबड़ा कर सिलेंडर खरीद रहे हैं जिससे अफवाहों को बल मिल रहा है। इस लिए हम कालोनी वासियों ने अतिरिक्त सिलेंडर न खर्च करते हुए समारोह का व्यंजन लकड़ी जलाकर बनाने का फैसला किया जिसे सभी ने सराहा भी।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वासुदेवपुरम् कालोनी वासियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को किया। होली वसंत ऋतु के सुखद आगमन का प्रतीक और और खुशी मनाने व बांटने का त्योहार है। इस होली मिलन समारोह का केंद्र रही महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल और फूल की पंखुड़ियों के साथ जमकर खेली होली यह त्योहार उर्वरता, रंगों और प्रेम का भी प्रतीक है। इस समारोह में शिवपुर के पार्षद संजय सिंह और जनता के प्रतिनिधि सत्यनारायण दुबे ‘दादू’ जी भी मौजूद रहे। पार्षद ने कॉलोनी वासियों को आश्वासन दिया कि कॉलोनी की जो भी जरूरतें है जैसे रोड लाइट सफाई व्यवस्था उसको जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कॉलोनी के लोगों के बीच एकजुटता और समरसता की सराहना की। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से ब्रह्मा शंकर सिंह, अनिल सिंह जी, शैलेश सिंह , अजय सिंह , सिद्धार्थ गौर , जी, मनोज गुप्ता, ज्ञान राय, मोनू सिंह, गोपाल, प्रदीप एवं समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

