भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

वाराणसी। काशी की पावन नगरी वाराणसी के आशापुर क्षेत्र अंतर्गत तिलमापुर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का भव्य और शुभारंभ हुआ। यह नई ब्रांच स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए बैंकिंग सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उद्घाटन समारोह का शुभारंभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार दे के कर-कमलों द्वारा किया गया। दीपक दे ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित करके शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार हुआ। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे, महाप्रबंधक कौशलेंद्र कुमार, उप महाप्रबंधक, वाराणसी मंडल संजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, व्यावसायिक कार्यालय द्वितीय के संजय कुमार चौधरी व शाखा प्रबंधक विनय कुमार वर्मा इन सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, बैंक के कर्मचारी और प्रतिष्ठित ग्राहक शामिल हुए। मुख्य रूप से डॉ. रजनी गर्ग, डॉ. प्रियंका राय, मृदुला बरनवाल सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों और ग्राहकों ने इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर उत्साह व्यक्त किया। नई शाखा के उद्घाटन से तिलमापुर बाजार और आसपास के इलाकों के निवासियों को जमा-निकासी, ऋण, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम तथा अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ सीधे स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। यह कदम एसबीआई की ग्राहक-केंद्रित नीति और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नई शाखा की आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सेवाओं की सराहना की। बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यह शाखा ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। यह उद्घाटन काशी के विकास और आर्थिक प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ता है, जहां पारंपरिक महत्व के साथ आधुनिक बैंकिंग का संगम देखने को मिल रहा है।

