Varanasi UP…राष्ट्रीय सम्मेलन में सुधाकर महिला कॉलेज की छात्राएं ने विकसित भारत के लिए दिए हरित समाधान।

राष्ट्रीय सम्मेलन में सुधाकर महिला कॉलेज की छात्राएं ने विकसित भारत के लिए दिए हरित समाधान।

वाराणसी डॉ. घनश्याम सिंह पी०जी० कॉलेज द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (16-17 मार्च) में सुधाकर महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, पाण्डेयपुर की छात्राओं ने अपने शोध से सबका ध्यान खींचा। इस सम्मेलन का मुख्य विषय पर्यावरण, अर्थव्यवस्था ,संस्कृति और तकनीक : विकसित भारत की ओर एक कदम था।

सुधाकर महिला पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय के संरक्षण में वनस्पति विज्ञान और प्राणि विज्ञान विभाग के बी०एस० सी० छठे सेमेस्टर की चार छात्राओं ने स्थानीय पर्यावरणीय समस्याओं पर अपने विचार रखे।

फसलों की सुरक्षा पर सोनम यादव, सोनी पाल और प्रीति यादव ने (मेंटर – डॉ० शैलेन्द्र त्रिपाठी) आक्रामक पौधों पर अपना शोध प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ बाहरी पौधे हमारे खेतों में घुसकर फसलों का भोजन और पानी चोरी कर लेते हैं। इन्हें रोकने क्या समाधान है। नदी का स्वास्थ्य – अंशिका शुक्ला ने (मेंटर डॉ० प्रीति सिंह) वरुणा नदी के प्रदूषकों की जाँच पर शोध पेश किया। उन्होंने ने बताया कि जैसे डॉक्टर मरीज का तापमान मापते हैं। वैसे ही उन्होंने वरुणा के पानी की नब्ज जांची ताकि पता चल सके कि नदी कितनी बीमार है। और उसे कैसे साफ किया जाए। यह प्रस्तुतियां दर्शाती है कि कैसे युवा छात्राएं शोध के जरिए एक स्वच्छ और विकसित भारत बनाने में मदद कर रही।
इस अवसर पर चेयमैन डॉ० प्रभु नारायण दूबे, प्राचार्य अशोक कुमार पाण्डेय,निदेशक भी आशीर्वाद दूबे, तकनीकी निदेशक श्री आयुष्मान दूबे, प्रशासनिक निदेशक श्री कीर्तमान दूबे और सभी शिक्षको ने बधाई दी।

Related posts