मां वरूणा महोत्सव 21–22 मार्च को, शास्त्री घाट पर दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन।

वाराणसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षा बोर्ड के तत्वावधान में कचहरी क्षेत्र स्थित जालान के पीछे मां वरूणा तट, शास्त्री घाट (वरूणापुल) पर 21 एवं 22 मार्च 2026 को सायं 5 बजे से दो दिवसीय “मां वरूणा महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव के प्रथम दिवस 21 मार्च को डमरू दल द्वारा डमरू वादन के साथ मां वरूणा का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके उपरांत घाट की साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कवि इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ द्वारा किया जाएगा।
द्वितीय दिवस 22 मार्च को सायं 5 बजे से भजन गायक अनुज दूबे के प्रमुख संयोजन में गायन, वादन, नृत्य सहित विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, कवि सम्मेलन में सहभागिता के इच्छुक प्रतिभागी इन्द्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ से संपर्क कर सकते हैं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों (गायन, वादन, नृत्य) में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी प्रमुख संयोजक अनुज दूबे से संपर्क कर सकते हैं।

