मैक्स टॉप स्कॉलरशिप से सम्मानित हुई छात्रा अग्रया सिंह

वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र के अयोध्याधाम कालोनी की रहने वाली होनहार छात्रा अग्रया सिंह
को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैक्स टॉप की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। अग्रया
संत जोसेफ स्कूल में पिछले 10 वर्षों से अध्ययनरत हैं और अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
मैक्स टॉप द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रया सिंह को पहली बार ₹1000 तथा दूसरी बार ₹3000 की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।अग्रया
के पिता का नाम विपिन कुमार सिंह तथा माता का नाम अंकिता सिंह है। अग्रया ने इस सम्मान के लिए मैक्स टॉप के डायरेक्टर मिथुन मोदी और संत जोसेफ स्कूल की प्रधानाचार्य का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है और आगे भी वे इसी तरह मेहनत कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।

