Varanasi UP…भद्रकाली मंदिर परिसर में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत महिला चौपाल आयोजित।

भद्रकाली मंदिर परिसर में ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत महिला चौपाल आयोजित।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)’ के अंतर्गत वासन्तिक नवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना कपसेठी पुलिस द्वारा ग्राम सरांवा स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर तथा पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी व पुलिस टीम ने महिला चौपाल लगाई।
कार्यक्रम में महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, विधिक परामर्श, काउंसिलिंग एवं कानूनी सहायता के लिए स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। महिलाओं को समाज में होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी समस्या पर निसंकोच होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थित महिलाओं ने मिशन शक्ति केंद्र की उपयोगिता से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका समाधान प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम, उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी, विनय कुमार प्रजापति, अभय प्रताप व महिला कांस्टेबल अंजू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Related posts