मैक्स टॉप स्कॉलरशिप से सम्मानित हुये छात्र सच्चिदानंद वर्मा।

वाराणसी शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर शिवपुर के रहने वाले होनहार छात्र सच्चिदानंद वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैक्स टॉप की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। सच्चिदानंद वर्मा संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी होलापुर में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत हैं और अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मैक्स टॉप द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत सच्चिदानंद वर्मा को पहली बार ₹1000 तथा दूसरी बार ₹5000 की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। सच्चिदानंद के पिता का नाम अजीत कुमार वर्मा तथा माता का नाम निधि वर्मा है। सच्चिदानंद वर्मा ने इस सम्मान के लिए मैक्स टॉप के डायरेक्टर मिथुन मोदी और ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है और आगे भी वे इसी तरह मेहनत कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे।

