Varanasi UP…मां वरूणा महोत्सव में कवि-कलाकारों ने बांधा समां, स्वच्छता व पर्यावरण का दिया संदेश।

मां वरूणा महोत्सव में कवि-कलाकारों ने बांधा समां, स्वच्छता व पर्यावरण का दिया संदेश।

वाराणसी के शास्त्री घाट स्थित वरुणा तट पर आयोजित दो दिवसीय 23वें मां वरूणा महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में डमरू वादन के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर नदी संरक्षण का संदेश दिया गया।
पहले दिन लोकगायिका रंजना राय, गायक अनुज दूबे व अन्य कलाकारों ने भक्ति गीतों व प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को “मां वरूणा स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया, वहीं कवियों ने अपनी रचनाओं से साहित्यिक माहौल बनाया।
दूसरे दिन काव्य गोष्ठी व संगीत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें कई कवि-कवयित्रियों और कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल शुद्धता और जन-जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि नदी, तालाब और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है, अन्यथा भविष्य में स्वच्छ जल और हवा का संकट गहर सकता है।

Related posts