Varanasi UP…ज्ञान रूट्स क्लासेस का भव्य उद्घाटन, गुणवत्ता शिक्षा का संकल्प।

ज्ञान रूट्स क्लासेस का भव्य उद्घाटन, गुणवत्ता शिक्षा का संकल्प।

वाराणसी। तिलमापुर आशापुर क्षेत्र में “ज्ञान रूट्स क्लासेस” का भव्य उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञान रूट्स क्लासेस में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को सीबीएसई बोर्ड के अनुसार शिक्षा प्रदान की जाएगी। संस्थान की खासियत यह है कि यहां अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जाएगी, जिनका संबंध एच एस अकादमी आशापुर, सेठ एमआर जयपुरिया तथा बीएचयू के रिसर्च स्कॉलर (पीएचडी) से है।
संस्थान के डायरेक्टर प्राजंल मिश्रा ने बताया कि उनका उद्देश्य छात्रों को मजबूत शैक्षिक आधार प्रदान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अतुल मिश्रा (प्रबंधक, एच एस अकादमी आशापुर), पीयूष यादव (डायरेक्टर, मेरिडियन हॉस्पिटल), संजय मिश्रा (जिला पंचायत सदस्य), राकेश चंद्र पाठक, एकाश मिश्रा (मैनेजर) तथा राधना चतुर्वेदी (शिक्षक, एस ओ एस डूबकिया, वाराणसी) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related posts