गौ रक्षक फरसा बाबा को मारने वाले गौतस्करो को फांसी की सजा हो- डॉक्टर गीता रानी।

वाराणसी विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मातृ शक्ति प्रकोष्ठ डॉक्टर गीता रानी ने कहा की ‘ महान संत गौ रक्षक फरसा वाले बाबा को गौतस्करो ने गाड़ी से कुचल कर मार डाला। मैं उत्तर प्रदेश सरकार से फरसा वाले बाबा के हत्यारे गौ तस्करों के लिए फांसी की सजा की मांग करती हूं। फरसा वाले बाबा के जाने से सनातन धर्म की अभूतपूर्व क्षती हुई है।फरसा बाबा पूरी तरह गौ-सेवा के लिए समर्पित थे और उनके जैसा गौ-रक्षक मिलना बहुत मुश्किल है, फरसा बाबा जैसे लोग समाज में बहुत कम होते हैं और उनके बलिदान को हम सनातनी कभी नहीं भूलेंगे।

