Varanasi UP…सोनकर समाज वाराणसी की तरफ से तरुण सोनकर को दी श्रद्धांजलि

सोनकर समाज वाराणसी की तरफ से तरुण सोनकर को दी श्रद्धांजलि।

होली के दिन दिल्ली बच्ची द्वारा पानी फेकने पर दूसरे समुदाय के लोगो ने की थी निर्मम हत्या।

घटना को लेकर पुरे भारत में हैं आक्रोश–वाराणसी में अगरबत्ती जलाकर मौन श्रद्धांजलि।

वाराणसी।दिल्ली में होली के दिन एक बच्ची द्वारा दूसरे समुदाय की महिला पर पानी फेके जाने से आक्रोषित लोगो ने सोनकर समाज के युवक की निर्मम हत्या कर दी।जिससे भारत वर्ष में इस घटना को लेकर हिन्दू समाज में उबाल हैं।इस घटना पर वाराणसी में सोनकर समाज ने प्रदीप पहलवान और तारा सोनकर के संयुत्त तत्वावधान मे महावीर जी मंदिर अर्दलीबाजार टकटकपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके मोमबत्ती जलाकर मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
सोनकर समाज वाराणसी ने आज रविवार को महावीर जी मंदिर टकटकपुर अर्दलीबाजार में अजगरा के पूर्व विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने तरुण सोनकर के तस्वीर से पर्दा हटाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।समाज के लोगो ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाते हुए मौन श्रद्धांजलि दी।पूर्व विधायक कैलाश सोनकर ने उक्त घटना पर आक्रोश जताते हुए हत्यारो को सजा परिवार को आर्थिक सहायता दिल्ली सरकार से देने की मांग किया। इस मौके पर भाजपा नेता अमन सोनकर ने भी निंदा करते हुए तरुण के परिवार के साथ बनारस का सोनकर समाज खड़ा हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सोनकर पहलवान व स्वागत समाज के वरिष्ठ तारा प्रसाद सोनकर व ओमप्रकाश सोनकर ने किया।इस मौके पर बृजेश सोनकर,मनोज सोनकर एम डी,ओम प्रकाश ,मृत्युजय सोनकर,मनोज सोनकर, सोनकर,डॉ.राजेश सोनकर,मोनू सोनकर,सुभाष सोनकर,इंजिनियर विक्रम सोनकर, शशि सोनकर,जीतेन्द्र सोनकर, राजेश सोनकर गुड्डू,प्रमोद कुमार सहित सोनकर समाज के लोग श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

Related posts