Varanasi UP…वाराणसी में एएसआई रिटर्न भरने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

वाराणसी में एएसआई रिटर्न भरने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

वाराणसी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, भारत सरकार के उपक्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी द्वारा अर्थव्यवस्था में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान को वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) के माध्यम से मापने हेतु एएसआई रिटर्न भरने पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कैंटोनमेंट स्थित होटल ब्लू सफायर में किया गया।
कार्यशाला में उद्यमियों को एएसआई रिटर्न भरने की प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अरुण तिवारी, राजेश प्रसाद एवं विकास सिंह द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज की उपनिदेशक नौशीन मुशर्रफ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपक्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के सहायक निदेशक के.के. सिंह ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न उद्यमों के प्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी अतुल कुमार, बी.के. सिंह, बालकृष्ण मिश्रा, चेतन सिंह, धर्मपाल शास्त्री, अमित त्रिपाठी, आशुतोष मणि तिवारी एवं ज्ञानोद कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts