Varanasi UP…मनोविज्ञान विभाग में “मनोत्सव 2026” का भव्य आयोजन

मनोविज्ञान विभाग में “मनोत्सव 2026” का भव्य आयोजन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में मनोमय क्लब के तत्वावधान में “मनोत्सव 2026” का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी रहे।
विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं डॉ. मुकेश कुमार पांडेय ने मनोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने गायन, नृत्य व कविता से सबका मन मोह लिया।
“स्टूडेंट ऑफ द ईयर” नमित कुमार सिंह तथा “सीनियर ऑफ द ईयर” शुभम आजाद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ

Related posts