Varanasi UP…यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह धूमधाम से संपन्न।

यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह धूमधाम से संपन्न।

वाराणसी।हैप्पी मॉडल स्कूल, पहाड़िया में यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन डे समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने प्री-प्राइमरी चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्राथमिक विंग में प्रवेश की ओर कदम बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रंगारंग नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल प्रस्तुतियां एवं प्रेरणादायक गीत “है ठान लिया हमने” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विद्यालय की निदेशिका नीता सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभिभावकों को भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए भी रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिससे समारोह में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का संचालन तनु रस्तोगी एवं चेता सिंह ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में प्रधानाचार्या पल्लवी तोलानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के समापन पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर राहुल मुखर्जी ने बताया कि नए सत्र में विद्यालय नई योजनाओं के साथ तैयार है। उन्होंने कहा कि स्किल-बेस्ड लर्निंग, एक्टिविटी-बेस्ड क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग के बेहतर उपयोग के साथ-साथ बच्चों के भावनात्मक एवं सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, छोटी कक्षाओं से ही कोडिंग की शुरुआत कर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

Related posts