Varanasi UP…लवटू वीर बाबा जी के वार्षिक श्रृंगार एवं माता जागरण में उमड़ा जनसैलाब।

लवटू वीर बाबा जी के वार्षिक श्रृंगार एवं माता जागरण में उमड़ा जनसैलाब।

लौटूं वीर बाबा जी के वार्षिक श्रृंगार एवं माता के भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ दल के प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में इंजीनियर विशाल पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का अगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया तथा माता का स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं पूर्व सांसद राम किशुन यादव का भी स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
रात्रि भर चले माता के जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और माता के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की।

Related posts