Varanasi UP…भोलागिरी आश्रम में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण।

भोलागिरी आश्रम में भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण।

वाराणसी। भोलागिरी सन्यास आश्रम में साधु-संतों का भव्य भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी तेजासा गिरी जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मठ अध्यक्ष सांता नंद गिरी महाराज द्वारा विधि-विधान से शक्ति पूजा का आयोजन कराया गया। विशिष्ट अतिथियों में असीत कुमार दास (नवसंग अध्यक्ष), चंद्रनाथ मुखर्जी चांदु (बंगाली टोला पार्षद), शंभू साहनी (समाजसेवी) तथा राजू चक्रवर्ती (नवसंघ उपाध्यक्ष) शामिल रहे।
कार्यक्रम की सफलता में सुनील पाल (मूर्तिकार), विशु दादा (विद्युत सजावट), शरद पांडे उर्फ मुन्ना (खोजवा पार्षद) तथा सहयोगियों अभिजीत दास, मोनू कमल दास और मोनू साहनी का विशेष योगदान रहा।

Related posts