मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक।

वाराणसी। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सरकार की मंशा के अनुरूप नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु थाना कपसेठी, वाराणसी की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी द्वारा कालिकधाम मंदिर परिसर में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला हेल्पलाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 108, आपातकालीन सेवा 112 एवं 102 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को प्रत्येक थाने पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र के उद्देश्यों एवं उससे मिलने वाले लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

