Varanasi UP..मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श और नैतिकता का प्रतीक है, रामनवमी का पर्व: अशोक विश्वकर्मा

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श और नैतिकता का प्रतीक है, रामनवमी का पर्व: अशोक विश्वकर्मा

ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने राम जन्मोत्सव के पर्व रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा रामनवमी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु के सातवें अवतार, राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र श्रीराम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों—सत्य, कर्तव्य और नैतिकता—का प्रतीक है।।रामनवमी समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा राम का नाम जीवन की नश्वरता और ईश्वर की नित्यता का प्रतीक है। इस मिथ्या संसार में केवल राम का नाम ही परम सत्य है यह आत्मा को मोह माया से मुक्त कर सद्गति प्रदान करता है।

Related posts