Varanasi UP…बाबा नगर कॉलोनी में नवरात्रि हवन, भंडारा एवं जागरण का भव्य आयोजन।

बाबा नगर कॉलोनी में नवरात्रि हवन, भंडारा एवं जागरण का भव्य आयोजन।

वाराणसी बाबा नगर कॉलोनी (अशोक पूरम कॉलोनी) में आदि शक्ति मां दुर्गा भगवती नवरात्रि के पावन अवसर पर हवन, भंडारा एवं जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल माता के हवन से हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाबा नगर के निवासी शामिल हुए और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। सायंकालीन कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात माता के भंडारे में प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सर्व सिद्धि सेवा संस्थान के सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में शरद वर्मा, अखिलेश पांडे, श्याम प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र प्रताप मिश्रा, अरविंद सिंह, विनोद सिंह, दिवाकर सिंह, मुरली पटेल, सुधीर रॉय, प्रवीण कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह एवं अजीत विश्वकर्मा सहित आसपास के सम्मानित नागरिकों और बाबा नगर कॉलोनी के सभी सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन बाबा नगर कॉलोनी के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप मिश्रा द्वारा किया गया।

Related posts