Varanasi UP…ओबीसी के न्याय और भागीदारी के लिए देशव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग: अशोक विश्वकर्मा।

ओबीसी के न्याय और भागीदारी के लिए देशव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग: अशोक विश्वकर्मा।

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्षy अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि न्याय योद्धा राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का पिछड़ा वर्ग विभाग देश में सदियों से असमानता के शिकार उपेक्षित शोषित पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यह विभाग ओबीसी समुदाय के अधिकारों, विशेषकर 27% आरक्षण कोटा और शैक्षणिक/नौकरी के अवसरों की सुरक्षा और वृद्धि के लिए संघर्षरत है। पार्टी के घोषणापत्र के अनुसार, कांग्रेस ने जाति जनगणना, तथा आरक्षण से 50% की सीमा हटाने और सरकारी नौकरियों में ओबीसी के रिक्त पदों को भरने का वादा किया है। कांग्रेस पार्टी OBC समुदाय को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 27% आरक्षण का उनका हक ईमानदारी से दिलाना चाहती है। उन्होंने कहा पार्टी पिछड़ों की सही आबादी और सामाजिक-आर्थिक स्थिति जानने के लिए राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा सरकार बनने पर पार्टी SC/ST/OBC आरक्षण पर लगी 50% की सीमा को संवैधानिक संशोधन के माध्यम से खत्म करने के साथ ही OBC छात्रों को, विशेषकर उच्च शिक्षा के लिए, दी जाने वाली छात्रवृत्ति को दोगुना करेगी। उन्होंने कहा की ओबीसी विभाग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के तहत काम करता है, जिसमें विभिन्न राज्यों के OBC नेता शामिल है। पार्टी लगातार सरकारी नौकरियों में ठेकेदारी के खिलाफ और स्थायी भर्ती के लिए, तथा मंडल कमीशन के प्रावधानों को पूरी तरह से लागू करने की वकालत करती है। कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग का फोकस भाजपा सरकारों द्वारा “आरक्षण और ओबीसी अधिकारों को कम करने” के खिलाफ मुखर रहना और “हिस्सेदारी तथा न्याय” के मुद्दे पर पिछड़ों को लामबंद कर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति पर काम कर रही है।

Related posts