Varanasi UP…सिगरा स्टेडियम में रोटरी क्लब की प्रीमियर लीग 1 से 5 अप्रैल तक।

सिगरा स्टेडियम में रोटरी क्लब की प्रीमियर लीग 1 से 5 अप्रैल तक।

वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में रोटरी क्लब द्वारा प्रीमियर लीग का आयोजन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक किया जाएगा। यह टूर्नामेंट प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खेला जाएगा।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे खेल प्रेमियों को उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने का अवसर प्राप्त होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद मनोज तिवारी द्वारा किया जाएगा, जो पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करेंगे।
आयोजन समिति के सलाहकार आलोक पारिख ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस क्रिकेट महोत्सव का आनंद उठाएं।

Related posts