Varanasi UP..हैप्पी मॉडल शाखा रामकटोरा में धूमधाम से मनाया गया ग्रेजुएशन डे।

हैप्पी मॉडल शाखा रामकटोरा में धूमधाम से मनाया गया ग्रेजुएशन डे।

वाराणसी। आज हैप्पी मॉडल शाखा, रामकटोरा के प्रांगण में ग्रेजुएशन डे (दीक्षांत समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता आनंदमयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनोहारी स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए भी विभिन्न खेल आयोजित किए गए, वहीं बच्चों ने फैंसी ड्रेस में आकर्षक रैम्प वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
तत्पश्चात यूकेजी के विद्यार्थियों को कक्षा एक में प्रवेश हेतु प्रतीकात्मक डिग्री प्रदान की गई, जिसे पाकर बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की निर्देशिका नीता सिंह, कोऑर्डिनेटर मैथिली सेठ सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय की निर्देशिका नीता सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूरा प्रांगण करतल ध्वनियों से गूंज उठा।

Related posts