रूंगटा स्टील एवं मूनआइस मार्केटर्स द्वारा वाराणसी में भव्य डीलर मीट का आयोजन।

वाराणसी। रूंगटा स्टील एवं मूनआइस मार्केटर्स एंड कंसलटेंट के संयुक्त तत्वावधान में 28 मार्च 2026 को वाराणसी स्थित होटल नंदगांव काशी रिसॉर्ट में भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में डीलर बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में रूंगटा स्टील के संयुक्त उपाध्यक्ष एवं प्रमुख (विक्रय एवं विपणन) अरविंद कुमार, वरिष्ठ महाप्रबंधक आलोक दास, सहायक महाप्रबंधक गौरव पांडेय तथा मूनआइस मार्केटर्स एंड कंसलटेंट (वाराणसी जोन में रूंगटा स्टील के अधिकृत वितरक) के आदित्य सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने रूंगटा टीएमटी बार की उत्कृष्ट गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी और व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों से सभी को अवगत कराया। साथ ही, कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
संयुक्त उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने डीलर बंधुओं के साथ रूंगटा स्टील सरिया की गुणवत्ता साझा करते हुए भवन निर्माण से जुड़ी नवीन तकनीकों की जानकारी दी और सभी को जागरूक किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और उपस्थित डीलरों ने इसे अत्यंत लाभकारी बताया।

