सीपीएल-6 का जलवा: माँ मारू का बिल्डिंग मैटेरियल के सौजन्य से रात की दूधिया रोशनी में चमके क्रिकेट के सितारे।

वाराणसी (चिरईगांव):
धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के चिरईगांव ब्लॉक अंतर्गत चांदपुर में इन दिनों क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। मौका है ‘माँ मारू का बिल्डिंग मैटेरियल के विशेष सौजन्य से आयोजित ‘चांदपुर प्रीमियर लीग’ (CPL-6) के छठे भव्य संस्करण का। खंडेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज के मैदान पर रात्रि कालीन अंडर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल के प्रति एक नई अलख जगा दी है।
मुख्य अतिथि ने किया उत्साहवर्धन
टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी वरुण सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराकर खेल की शुरुआत कराई। वरुण सिंह ने अपने संबोधन में आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘माँ मारू का बिल्डिंग मैंटेरियल और CPL की पूरी टीम का यह प्रयास सराहनीय है। आयोजन समिति की अटूट एकता इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य आयोजक गोलू सिंह और अध्यक्ष प्रिंस खान के नेतृत्व में युवाओं की एक विशाल टीम समर्पित भाव से जुटी हुई है। आयोजन को भव्य रूप देने में संदीप यादव, सलीम खान, अजीम, सोनू यादव और प्रियांशु रिशी सिंह लोको पायलट दिवाकर सिंह अपनी पूरी ऊर्जा लगा रहे हैं। वहीं, मैदान की व्यवस्था और खेल के सुचारू संचालन में प्रवेश यादव, मनीष, साहिब, उमेश यादव, उमेश, चंदन, अविनाश, धीरज मिश्रा और कुणाल मिश्रा का विशेष सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही पिंटू यादव, विकास बाबू, राहुल यादव और अशोक यादव भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। 18 टीमों के बीच छिड़ा महासंग्राम रात्रि कालीन टूर्नामेंट होने के कारण फ्लड लाइट्स की दूधिया रोशनी में हो रहे इन मैचों को देखने के लिए आसपास के गांवों से दर्शकों का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिससे हर मुकाबला बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण हो गया है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन और खेल भावना को प्राथमिकता दी जा रही है।

