Varanasi UP…बनारस में बुनकर की आवाज दबाने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज।

बनारस में बुनकर की आवाज दबाने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज।

IIHT बुनकर सेवा केंद्र की बैठक में कथित मारपीट, राष्ट्रीय बुनकर एक्शन कमेटी ने उठाई आवाज

वाराणसी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद बनारस के IIHT बुनकर सेवा केंद्र में हुई बैठक को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि बुनकरों के विकास के लिए आयोजित इस बैठक के दौरान एक छोटे बुनकर की आवाज को दबाने के लिए कथित तौर पर कुछ प्रभावशाली बुनकरों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, वह भी अधिकारियों की मौजूदगी में।
इस घटना को लेकर राष्ट्रीय बुनकर एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि कुछ कथित “बुनकर माफिया” लंबे समय से गरीब बुनकरों के हक पर अतिक्रमण कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सरफराज अहमद ने मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित बुनकर को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो एक और कमजोर आवाज दबा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक मजलूम को इंसाफ दिलाने के लिए उनकी संस्था लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Related posts