Varanasi UP…मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा द्वारा “अपना घर आश्रम” में टीवी भेंट।

मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा द्वारा “अपना घर आश्रम” में टीवी भेंट।

सेवा व मानवता का प्रेरक उदाहरण।

वाराणसी “दान वह दीप है, जो न केवल दूसरों का जीवन रोशन करता है, बल्कि स्वयं के मन को भी सच्ची संतुष्टि से आलोकित करता है।” इसी पावन भाव को साकार करते हुए मारवाड़ी युवा मंच, वाराणसी गंगा शाखा ने सेवा, संस्कार एवं मानवता की भावना के साथ गढ़वा घाट स्थित “अपना घर आश्रम” में प्रभुजनों के लिए नवनिर्मित भवन में मनोरंजन हेतु एक टेलीविजन भेंट किया।
यह टीवी शाखा की अध्यक्षा विनीता प्रसाद द्वारा प्रायोजित किया गया, जिनकी उदारता एवं सेवा भावना ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मीनू पोदार एवं अनीता सिंघानिया भी उपस्थित रहीं।
संस्था का यह छोटा सा प्रयास आश्रम में रह रहे प्रभुजनों के जीवन में खुशियां, अपनत्व एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की दिशा में एक विनम्र पहल के रूप में सराहनीय है।

Related posts