Varanasi UP…जेएसके आईबीएफ की व्यापारिक बैठक में उद्यमियों ने साझा किए सफलता के सूत्र।

जेएसके आईबीएफ की व्यापारिक बैठक में उद्यमियों ने साझा किए सफलता के सूत्र।

वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के बिजनेस संगठन जेएसके आईबीएफ की तीन बैचों की व्यापारिक बैठक आज होटल विश्वम (बीएलडब्ल्यू) एवं स्क्यूरि इन (रथयात्रा) में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अरविंद जैन, बृजेश जी एवं डॉ. शालिनी राणा के मार्गदर्शन में किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शहर के उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रवीण अग्रवाल, अमर उजाला के वाइस प्रेसिडेंट (सलाहकार) यादवेश कुमार, काशीवार्ता दैनिक समाचार पत्र के अधिष्ठाता सुनील सिंह, सफल उद्यमी एवं समाजसेवी योगेश अग्रवाल, कर्मठ उद्यमी अजीत मेहरोत्रा तथा प्रखर वक्ता रितिका उपाध्याय उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने अनुभव एवं सफलता की कहानियों के माध्यम से उपस्थित सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने और अपने अनुभव साझा करने का प्रयास किया। अतिथि वक्ताओं ने जेएसके फाउंडेशन आईबीएफ के इस आयोजन की सराहना करते हुए व्यवसाय को आगे बढ़ाने के प्रभावी तरीकों से सभी को अवगत कराया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं सदस्यगण—संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, बृजेश लोड, कृष्ण मोहन अग्रवाल, नितेश सिंह, शीतल बरनवाल, कंचन भट्टाचार्य, रूबी शाह, विनय गिरी, डॉ. शालिनी राणा, राकेश अग्रवाल, अभिषेक भट्टाचार्य, राजीव अग्रवाल, समीर सरीन, दीपक बालचंदानी, रितेश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। अंत में सभी आगंतुकों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया गया।

Related posts