Varanasi UP…भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा सार्थक इण्टरनेशनल स्कूल में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं स्कूल बैग का वितरण।

भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा सार्थक इण्टरनेशनल स्कूल में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक एवं स्कूल बैग का वितरण।

वाराणसी भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा सार्थक इण्टरनेशनल स्कूल पूरा रघुनाथपुर, बाबतपुर में संरक्षक ज्ञानेन्द्र बहादुर अध्यक्ष शशी श्रीवास्तव की अध्यक्षता, गतिविधि संयोजक सेवा उदय बेताल एवं कार्यक्रम संयोजक स्कूल डायरेक्टर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व पूनम श्रीवास्तव के देखरेख में कार्यकम शुरू किया गया। सर्वप्रथम प्रान्तीय अध्यक्ष श्री हरीश वालिया जी प्रान्तीय ग.वि.महिला संयोजिका प्रियंका जायसवाल जी प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव, अध्यक्ष शशी श्रीवास्तव सचिव डॉ रमा सिंह, द्वारा मॉ भारती एवं स्वामी विवेकानन्द जी के माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन के पश्चात कार्यकम प्रारम्भ किया गया। प्रान्तीय अध्यक्ष, संरक्षक एवं अन्य साथियों द्वारा बच्चों के अध्ययन एवं उनके भविष्य के ऊपर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया साथ ही बच्चों को यह बताया गया कि आज स्कूल के माध्यम से बचपन के नीव की शुरूआत कर रहे है और आगे चलकर आप राष्ट्र के प्रगति में योगदान कर सकेगें। अध्यक्ष द्वारा भविष्य में भी इस तरह के यथासम्भव सहयोग का आश्वासन दिया । शाखा द्वारा 30 असमर्थ नव प्रवेशरत बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, स्टेशनरी, लंचबाक्स एवं स्कूल बैग प्रदान किया गया। कार्यकम को सफल बनाने में सीमा चन्देल रोली, ब्रजेश कर्ण पूनम पाठक संजय रेखा अलका अनिल अन्नू निधी रीना नवीन प्रकाश का विशेष योगदान रहा है। अन्त में स्कूल प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव जी ने सृजन शाखा का आभार व्यक्त किया

Related posts