Varanasi UP…सास ने लगाया बहु पर आरोप सास ने लगाई पुलिस आयुक्त से गुहार।

सास ने लगाया बहु पर आरोप सास ने लगाई पुलिस आयुक्त से गुहार।

वाराणसी, 07 अप्रैल 2026:
आदमपुरा क्षेत्र की निवासी समसुन निशा ने अपनी बहू मुस्कान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थिनी के अनुसार, उनके पुत्र नौशाद अली की शादी वर्ष 2019 में मुस्लिम रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई थी।
शिकायत में बताया गया है कि शादी के दौरान प्रार्थिनी ने करीब 10 तोला सोने के जेवरात और मकान निर्माण हेतु रखे गए लगभग 5 लाख रुपये बहू के पास सुरक्षित रखे थे। आरोप है कि बहू मुस्कान ने धोखाधड़ी करते हुए उक्त जेवरात व नकदी लेकर करीब तीन माह पूर्व घर से बिना सूचना दिए फरार हो गई।
प्रार्थिनी का कहना है कि बहू लगातार परिवार पर दबाव बनाती थी और कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने तथा आत्महत्या की धमकी भी देती थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई ठोस पता नहीं चल सका है, हालांकि जानकारी मिली है कि वह अन्य व्यक्तियों के साथ किसी अज्ञात स्थान पर रह रही है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस घटना से वह और उनका पुत्र भयभीत हैं तथा उनका जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Related posts