वाराणसी में होम्योपैथिक सम्मेलन का सफल आयोजन, विशेषज्ञों ने चिकित्सा सेवा विस्तार पर दिया जोर।

वाराणसी, कैण्ट:होटल प्रताप पैलेस, कैण्ट वाराणसी में आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (आई०एच०डब्ल्यू०ओ०) शाखा वाराणसी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों के आसन ग्रहण के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० जे०एन० सिंह रघुवंशी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आई०एच०डब्ल्यू०ओ० एवं उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक बोर्ड के पूर्व सदस्य) ने की। उद्घाटन मा० डॉ० शिवनाथ यादव (निदेशक, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मा० हंसराज विश्वकर्मा (सदस्य विधान परिषद एवं जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, वाराणसी) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ० दिनेश त्रिपाठी (अध्यक्ष, उ०प्र०, आई०एच०डब्ल्यू०ओ०) एवं डॉ० आर०सी० श्रीवास्तव (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, आई०एच०डब्ल्यू०ओ०) शामिल रहे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का स्वागत वैज लगाकर डॉ० सर्वेश चौबे (कार्यवाहक अध्यक्ष) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महात्मा हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित चिकित्सकों द्वारा किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया गया। डॉ० डी०के० पटेल ने महात्मा हैनिमैन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया तथा संचालन डॉ० शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। स्वागत भाषण डॉ० (कु०) मोनिका ने दिया।
प्रमुख वक्ताओं के रूप में डॉ० दिनेश त्रिपाठी, डॉ० आर०सी० श्रीवास्तव एवं डॉ० वेद व्यास ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व एवं उसके विस्तार पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
उद्घाटनकर्ता, मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। अंत में डॉ० वी० शंकर (जिलाध्यक्ष) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ० शकील, डॉ० आर०एस० दुबे, डॉ० मोनिका, डॉ० फौजदार, डॉ० ओ०एन० श्रीवास्तव, डॉ० वी०के० शुक्ला, डॉ० अन्नु सिंह, डॉ० नन्दलाल, डॉ० शिव श्याम विश्वकर्मा, डॉ० श्रीकान्त पाण्डेय, डॉ० वी०के० सिंह, डॉ० अशोक मिश्रा, डॉ० अवधेश चौबे, डॉ० ए०के० वर्मा, डॉ० प्रिन्स सिंह, डॉ० दिलीप मिश्रा एवं डॉ० रतन पटेल सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार एवं समाज सेवा के उद्देश्य को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

