Varanasi UP ..महाराष्ट्र नागपुर में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के दो खिलाड़ियों का चयन।

महाराष्ट्र नागपुर में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के दो खिलाड़ियों का चयन।

वाराणसी नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित सातवीं जूनियर अंडर-17 गर्ल्स एवं बॉयज़ राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए वाराणसी स्थित महादेव सूर्य बॉक्सिंग अकैडमी के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
अकादमी के खिलाड़ी रुद्र पांडे (80+ किलोग्राम भार वर्ग) तथा जागृति यादव (57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग) को उत्तर प्रदेश टीम में स्थान मिला है। दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों के कोच दिलीप कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर अकादमी के मुख्य संरक्षक शशिकांत पांडे ने भी बधाई दी। वहीं जिला मुक्केबाजी संघ की अध्यक्ष नीलू मिश्रा तथा बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

Related posts