रथयात्रा में चेतमणि जेम्स एंड ज्वेल्स का भव्य पुनः शुभारंभ, आकर्षक ऑफर्स के साथ नई शुरुआत।

वाराणसी। विश्वास, परंपरा और उत्कृष्टता की पहचान चेतमणि जेम्स एंड ज्वेलर्स ने रथयात्रा क्षेत्र में अपने शोरूम का भव्य पुनः शुभारंभ करते हुए नए कलेक्शन की शानदार प्रस्तुति दी। यह नया रूप पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइनों के अनूठे संगम को दर्शाता है।
नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सोना, हीरा, चाँदी एवं बहुमूल्य रत्नों के प्रमाणित और आकर्षक आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जो हर विशेष अवसर को और भी यादगार बनाने का वादा करती है।
इस अवसर पर राम शंकर अग्रवाल ने बताया कि नया शोरूम आधुनिक सुविधाओं, सुसज्जित वातावरण और व्यक्तिगत ग्राहक सेवा के साथ ग्राहकों को उत्कृष्ट खरीदारी अनुभव प्रदान करेगा। साथ ही पारदर्शी मूल्य प्रणाली ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत बनाएगी।
गुंजन अग्रवाल ने कहा, “यह पुनः शुभारंभ हमारे रथयात्रा ब्रांच के लिए एक नई शुरुआत है, जो गुणवत्ता, विश्वास और ग्राहक संतुष्टि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाता है। हम सभी ग्राहकों का हृदय से स्वागत करते हैं।”
रिलॉन्च के उपलक्ष्य में सीमित समय के लिए विशेष ऑफर एवं आकर्षक छूट भी उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद विशाल अग्रवाल एवं राखी अग्रवाल द्वारा किया गया। साथ ही सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों को इस नए सफर का हिस्सा बनने के लिए सादर आमंत्रित किया गया।

