घोषिला में ईंट निर्माता एसोसिएशन की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर।

वाराणसी। ईंट निर्माता एसोसिएशन वाराणसी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार सायंकाल सेवापुरी के घोषिला गांव में भट्ठा मालिक राहुल सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ‘मुन्ना’ ने की, जबकि मुख्य अतिथि सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह रहे। बैठक के दौरान विधायक सुशील सिंह ने भट्ठा संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भट्ठा मालिकों का किसी प्रकार से उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
बैठक में क्षेत्र के भट्ठा मालिकों ने संगठन को मजबूत बनाने, पर्यावरण (प्रदूषण) लाइसेंस प्राप्त करने तथा जीएसटी से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में भट्ठा व्यवसाय प्रशासनिक और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, जिससे निपटने के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है।
संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि नियमित रूप से छोटी-छोटी बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि आपसी समन्वय बढ़े और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सके। सभी सदस्यों ने मिलकर भट्ठा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
बैठक में राहुल कुमार सिंह, अजीत सिंह, प्रवीण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विपिन सिंह, हरिलाल विश्वकर्मा, सत्या यादव, घनश्याम सिंह यादव, शंभू यादव, गुलाब यादव, अरविंद सिंह, अरुण सिंह, रमाशंकर सिंह, राजेश कुमार सिंह, रिंकू पांडेय, अखिलेश सिंह, लालजी यादव, छोटे लाल यादव, नीरज त्रिपाठी, सुनील यादव, सुरेश यादव, अजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, चन्दन सिंह, आलोक कुमार पाहन, आनंद सिंह सहित अन्य भट्ठा मालिक उपस्थित रहे। संचालन सत्या यादव ने किया।

