वोकेशनल सेक्टर की क्रांति
आई बी एफ सेमिनार का भव्य आयोजन।

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की बिजनेस संगठन जेएसके आईबीएफ की तीन बैच की व्यापारिक बैठक आज होटल वरुणा, सिगरा में व्यापारिक चर्चा एवं सकारात्मक पहलुओं पर विचार गोष्ठी के साथ संपन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में बनारस के उद्योगपति एवं समाजसेवी उदय राज सिँह , IMA प्रेसिडेंट व मशहूर चिकित्सक डॉ अनुराग टंडन , बिग FM हेड शैलेश तिवारी , सफल उद्यमी व प्रशिक्षक राजेश सोनी , कर्मठ उद्धमी एवं समाज सेवी के एन पाण्डेय एवं प्रखर वक्ता व मैनेजमेंट गुरु ब्रजेश सिंह ने अपने वक्तव्यों व सक्सेस स्टोरी से सभी में नई ऊर्जा का संचार किया।
सभी सदस्यों ने एक दूसरे के व्यापार को और करीब से जाने का प्रयास किया और अपने अनुभवो को लोगों साझा भी किया।
सह संस्थापक अरविंद जैन का जन्मदिन हर्षउल्लास से मनाया गया,
सभी अतिथि वक्ताओ ने जेएसके फाउंडेशन आईबीएफ की इस कार्यक्रम की सराहना व्यक्त करते हुए लोगों को व्यवसाय को बढ़ाने अपने अनुभव के तौर-तरीकों से बखुबी अवगत कराया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल, बृजेश दास लोड, राकेश अग्रवाल, प्रदीप मल्होत्रा आशीर्वाद सेठ, संजय दुबे, रूपेश माहेश्वरी, अर्चना सिंह, डॉ आशीष गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, दिव्या अग्रवाल, अभिषेक भट्टचार्य, अपूर्व अग्रवाल श्रृंखला गुप्ता, अमित सर्राफ, राकेश राजपूत, डॉ वीरेंद्र केशरी, आयुष बूबना, दीपक बालचदानी सहित अन्य उपस्थित सभी लोगों का हृदय से आभार अभिनंदन किया गया।

