Varanasi UP….देवोत्तर संपत्ति पर मठ, मंदिर व स्कूल निर्माण की मांग तेज।

देवोत्तर संपत्ति पर मठ, मंदिर व स्कूल निर्माण की मांग तेज।

वाराणसी। चंदुआ छित्तूपुर स्थित देवोत्तर संपत्ति को जनहित में उपयोग करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में शिव मंदिर के पूर्व पुजारी स्वर्गीय दशरथ पांडेय की पुत्री दुर्गा देवी और उनके अधिवक्ता अवधेश कुशवाहा ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया।
दुर्गा देवी ने बताया कि हरिकिशन उर्फ भईया जी ने अपनी संपत्ति भगवान शिव के नाम अर्पित की थी, जिसका उल्लेख राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। वर्ष 1960 के बाद मंदिर की देखरेख और पूजा-पाठ के लिए स्वर्गीय दशरथ पांडेय को पुजारी नियुक्त किया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 1971 में पड़ोसी सीताराम सोनकर ने उक्त देवोत्तर संपत्ति को अपने नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया, जिसके खिलाफ पुजारी पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले में हाईकोर्ट द्वारा तत्काल प्रभाव से स्थगन आदेश (स्टे) जारी किया गया है।
दुर्गा देवी ने शासन से मांग की है कि इस संपत्ति का उपयोग जनमानस के हित में करते हुए मठ, मंदिर और स्कूल का निर्माण कराया जाए। अधिवक्ता अवधेश कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य भूमि पर कब्जा करना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना है।

Related posts