Varanasi UP…अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट में यांत्रिक व इंजीनियरिंग विभाग की जीत।

अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट में यांत्रिक व इंजीनियरिंग विभाग की जीत।

वाराणसी मंडल क्रीड़ा स्थल पर चल रही अंतर विभागीय ग्रीष्मकालीन T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में यांत्रिक विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 2 विकेट से हराया। रेल सुरक्षा बल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए, जवाब में यांत्रिक टीम ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सुजीत यादव ने 57 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
दूसरे मैच में इंजीनियरिंग विभाग ने कार्मिक विभाग को 56 रन से पराजित किया। इंजीनियरिंग टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कार्मिक विभाग 211 रन ही बना सका। कार्मिक विभाग के अभिनव सिंह ने 104 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि इंजीनियरिंग के विजय (98 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना

Related posts