बीएचयू में एग्रो-इंडस्ट्री सम्मेलन का आगाज।
किसानों-उद्योग-अकादमिया का संगम।


वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान में आयोजित दो दिवसीय “एग्रो-इंडस्ट्री, अकादमिया एवं किसान सम्मेलन–2026” का उद्घाटन कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने किया। पहले दिन देशभर की 50 से अधिक कंपनियों, स्टार्टअप्स और किसान उत्पादक संगठनों ने आधुनिक कृषि तकनीक, बीज, उर्वरक, मशीनरी, फूड प्रोसेसिंग व डेयरी से जुड़े नवाचार प्रदर्शित किए।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सतत कृषि, यंत्रीकरण, फसल संरक्षण और मूल्य संवर्धन पर जोर दिया। वक्ताओं ने “लैब टू लैंड” अवधारणा को मजबूत करने और किसानों तक सस्ती व सुलभ तकनीक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
किसानों, वैज्ञानिकों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच संवाद, तकनीकी सत्रों और प्रदर्शनी के माध्यम से यह आयोजन कृषि के समन्वित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
