नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से गूंजा आरएसएमटी परिसर।

वाराणसी। आरएसएमटी, यू.पी. कॉलेज में 14 से 18 अप्रैल 2026 तक “नारी शक्ति वंदन – सशक्तिकरण की ओर” शीर्षक से विभिन्न जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बीबीए, बीसीए, एमबीए एवं एमसीए की 295 छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के तहत ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक का लाइव प्रसारण, महिला नेतृत्व, सामाजिक न्याय, सुरक्षा जागरूकता, STEM एवं कौशल विकास पर कार्यशालाएं, संगोष्ठियां और परिचर्चाएं आयोजित हुईं। छात्राओं ने साइकिल रैली, पदयात्रा, नुक्कड़ नाटक व वाद-विवाद में भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
समापन अवसर पर प्रो. अमन गुप्ता ने छात्राओं को भविष्य में समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने परिसर में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता और सकारात्मक माहौल बनाया।

