अर्दली बाजार में लालता प्रसाद ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ, अक्षय तृतीया पर विशेष ऑफर की घोषणा।
वाराणसी के अर्द्ली बाजार क्षेत्र में शनिवार को लालता प्रसाद ज्वेलर्स (LPJ) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान न केवल स्थानीय व्यापार को मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित करते हैं।

इस दौरान संस्थान से जुड़े केशव प्रसाद गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार एवं मोहित गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लालता प्रसाद ज्वेलर्स में ग्राहकों को आधुनिक डिज़ाइन, शुद्धता और विश्वास के साथ उत्कृष्ट आभूषण उपलब्ध कराए जाएंगे।
संस्थान की ओर से यह भी घोषणा की गई कि आगामी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नए शोरूम के प्रति उत्साह व्यक्त किया।
